फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर फौजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने से रमनपुर जाटव बस्ती निवासी रिटायर फौजी की खुर्जा में मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार के लोग खुर्जा पहुंचे और शुक्रवार की दोपहर को शव लेकर हाथरस आए। फौजी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

आर्मी से रिटायर श्रीनिवास (65 वर्ष) पुत्र बाबूलाल निवासी रमनपुर जाटव बस्ती एक मई की सुबह दिल्ली अपनी बूआ के यहां गमी में घूमने गए थे। गुरुवार को श्रीनिवास दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर लौट रहे थे। खुर्जा स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वह पानी पीने के लिए उतर गए। इतने में ही ट्रेन चलने लगी। श्रीनिवास ट्रेन पकड़ने के लिए भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलती ट्रेन में चढ़ने के कारण पांव फिसल गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जीआरपी कर्मियों ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर देरशाम को उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद उनके परिवार के लोग खुर्जा पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की दोपहर को शव लेकर हाथरस के मोहल्ला रमनपुर पहुंचे। यहां पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें