फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे को लेकर एक महिला को लाठी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम दिलीप नगर में बंटवारे को लेकर मां-बेटी ने एक महिला को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल किया । पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


गांव दिलीप नगर की रहने वाली मीना देवी ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह मंगलवार की सुबह घर मौजूद थी। तभी पड़ोस के ही मां-बेटी एक राय होकर हाथों मे लाठी डंडों लैस दरवाजे पर आकर बंटवारे को लेकर गालीगलौज करने लगी।

जब वह घर से बाहर निकल कर आई और गालीगलौज करने से मना किया तो अनारश्री व उनकी पुत्री आशा ने लाठी-डंडों से पीट दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो वे गालीगलौज करती जान से मारने की धमकी देकर चली गईं। पुलिस ने घायल महिला के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें