फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने का वीडियो बनवाया तो लेखपाल ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। एक युवक ने लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि कर्जमाफी के फॉर्म पर लेखपाल द्वारा रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये मांगे गए। युवक का यह भी कहना है कि लेखपाल ने आगरा रोड स्थित बस स्टैंड के पास उसे बुलाया और उसके साथ मारपीट की।

अलीगढ़ के विजयगढ़ क्षेत्र के गांव कुरहला निवासी प्रदीप कुमार के अनुसार कर्जमाफी के दस्तावेज लेखपाल पास सत्यापन के लिए रखे हुए थे। उसका आरोप है कि यह लेखपाल हाथरस में कोचिंग सेंटर भी चलाता है। जब उसने लेखपाल से फोन पर बातचीत की तो लेखपाल ने उसे अपने कोचिंग सेंटर पर बुला लिया। लेखपाल ने काम के लिए दो हजार रुपये मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसके द्वारा बनवाई जा रही वीडियो का पता लेखपाल को लग गया। इस पर लेखपाल ने अपने साथियों के साथ उसे कोचिंग के अंदर बंद कर लिया और मारपीट की। प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका मोबाइल भी छीनकर रीसेट कर दिया गया। वहीं लेखपाल ने जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पीड़ित ने कोतवाली सदर में लेखपाल की नामजद शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें