न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। मकान मालिक के दोस्तों से महिला को मोबाइल चोरी होने की जानकारी लेना भारी पड़ गया। गर्भवती महिला और उसके पति के साथ नगला अलगर्जी के युवकों ने मारपीट की।
नीरज नगला अलगर्जी में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी पेट से है। थाने आई पत्नी ने बताया कि गुरुवार की शाम को उसका मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था, जोकि अचानक से गायब हो गया। इस दौरान मकान मालिक के कुछ दोस्त वहां आए थे, जिस पर महिला ने उनसे केवल इतना पूछा था कि कहीं आपने तो मोबाइल नहीं ले लिया है।
इसी बात पर युवकों का पारा चढ़ गया और गर्भवती महिला और उसके पति के साथ मारपीट की, जिस पर महिला अपनी शिकायत लेकर गुरुवार की रात को कोतवाली हाथरस गेट पहुंची। पुलिस ने महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया। वहीं मामले की जांच पुलिस द्वारा कराई जा रही है।