फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसमेंट की खुदाई के दौरान गिरी दीवार, दो मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


गिजरौली में दीवार गिरने से वहां काम कर रहे दो मजदूर दब गए। दीवार गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। मजदूरों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आगरा रोड पर गिजरौली गांव में एक कारोबारी बेसमेंट का निर्माण करा रहा था। जब वह दीवार के पास नींव की खुदाई करा रहा था। एकाएक निकट के मकान की दीवार ढह गई। वहां काम कर रहे दो मजदूर जय सिंह व सोनू मलबे की नीचे दब गए और घायल हो गए। इस मकान में बधी भैंस भी चोटिल हो गई। मौके पर अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई। लोगों का कहना था कि गलत तरीके से बेसमेंट निर्माण के लिए नींव खुदवाई जा रही थी। इसके चलते बराबर मकान की दीवार गिरी है। पुलिस ने वहां से पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को थाने ले आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें