फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से चंद घंटे पहले ही 17 हजार लेकर फुर्र हुई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


गांव कुरसंडा में एक लड़की शादी से कुछ घंटे पहले लड़के का 17 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। उसके बाद शादी करा रहे बिचौलिया को दूसरी शादी कराने का बहाना बनाकर गांव में बुलाया गया तो तनातनी हो गई। बुधवार को यह मामला कोतवाली तक पहुंच गया। उसे महिला से 17 हजार रुपये दिलाने के लिए दिए गए।

जानकारी के मुताबिक गांव कुरसंडा निवासी एक व्यक्ति के ड्राइवर की शादी नहीं हुई थी और उम्र भी काफी अधिक हो गई थी। ड्राइवर की मां पारालायसिस से पीड़ित थी, लिहाजा ड्राइवर ने अपने मालिक से शादी कराने को कहा। मालिक ने हाथरस निवासी एक व्यक्ति से ड्राइवर की शादी कराने के लिए संपर्क किया, तो इस व्यक्ति ने एक महिला को शादी के लिए दिखाया, लेकिन महिला पर करीब 17 हजार का कर्ज होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ड्राइवर ने महिला को 17 हजार रुपये दे दिए और उसे अपने साथ शादी के लिए अपने गांव कुरसंडा ले आया, लेकिन शादी से पहले ही यह महिला रुपये लेकर भाग गई। काफी खोजबीन पर भी वह नहीं मिली। जिसके बाद मामला कोतवाली के पास पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें