फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरप्रांतीय लूटेरा गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। महराजगंज, सुजानगंज थाने की पुलिस और स्वाट प्रभारी की संयुक्त टीम ने बुधवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे कंधी पुल के पास एक मुठभेड़ में स्कार्पियो सवार अंतरप्रांतीय लुटेरा गिरोह के सरगना समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन बदमाश मौके से फरार हो गए।
बुधवार को दोपहर पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में घटना का खुलासा करते हुए एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि 9 मई को यूबीआई की महराजगंज शाखा से रुपये निकाल कर घर लौट रहे भटौली निवासी सूरज और उनके रिश्तेदार को बदमाशों ने लोहरियांव के पास रोक कर पिस्टल के बल पर 65 हजार रुपये, बैंक पासबुक और बाइक की चाभी लूट लिया था। इसके पहले भी इलाके में लूट और छिनौती की कई घटनाएं हुई थी। घटना के खुलासे के लिए लगे क्राइम ब्रांच, प्रभारी निरीक्षक महराजगंज एवं थानाध्यक्ष सुजानगंज की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि अंतरप्रांतीय लुटेरों का एक गिरोह बिना नंबर की स्कार्पियो से मछलीशहर से कंधी पुल होकर बदलापुर की ओर जाने वाले हैं। पुलिस टीम ने कंधी पुल के पास घेराबंदी की। पुलिस ने स्कार्पियों सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके तीन साथी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों में कमलेश बिन्द निवासी केवटली थाना महराजगंज, संतोष यादव निवासी कल्याणपुर थाना सुजानगंज और रंजीत कुमार गौतम निवासी सवंसा थाना महराजगंज शामिल है। उनके पास से एक 9 एमएम पिस्टल, 32 बोर की दो पिस्टल, 12 कारतूस, सात पिस्टल की मैग्जीन, लूट का 39550 रुपया, पासबुक, बाइक की चाभी, लूट की एक बाइक, लूट के पैसे से खरीदी गई स्कार्पियो बरामद की गई। गिरोह के सरगना कमलेश बिंद पर महराजगंज और गुजरात के गांधीनकर के धानों में लूट, डकैती, प्राण घातक हमला समेत अन्य गंभीर मामलों में 13 मुकदमे जबकि उसके दोनो साथियों पर बक्शा व महराजगंज में लूट के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनपुर जेल से गुजरात में की थी बैंक डकैती
जौनपुर। एसपी ने बताया कि कमलेश जौनपुर जेल में बंद था। यहां से छूटने के बाद वह अपने साथी सचिन बिंद निवासी मछलीशहर के साथ गुजरात के गांधीनगर में जाकर रहने लगा। वहां इसी वर्ष फरवरी महीने में दिनदहाड़े अपने साथी सचिन बिन्द, अजित बिन्द, सोनू शेख, सुधाकर बिन्द के साथ एक्सिस बैंक में गोलिया चलाते हुए 44.18 लाख लूट लिया था। इसके बाद अपने साथी टोनी, सन्तोष यादव, रंजीत कुमार गौतम उर्फ राजा बाबू, अतुल सिंह उर्फ गब्बर सिंह, गुड्डू यादव के साथ मिलकर बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रहे भटौली निवासी सूरज से 65 हजार रुपये लूटे थे। इस घटना में प्रयुक्त असलहे बिंदू पांडेय निवासी ग्राम गधियावां, थाना आसपुर देवसरा से खरीदे थे । लूट के पैसों में से 15 हजार रुपये बिंदू पांडेय को असलहे की कीमत चुकाये थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें