फोटो-
हेडिंग
ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत
क्रासर
शहर के तालाब चौराहे पर हुआ दर्दनाक हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। साइकिल सवार मजूदर को तालाब चौराहा पर ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए वहां जाम की स्थिति भी पैदा हो गई।
50 वर्षीय चक्खन पुत्र खरग सिंह निवासी गारवगढ़ी थाना कोतवाली सासनी मेहनत-मजूदरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की सुबह वह घर से मजदूरी के लिए शहर आया था। तालाब चौराहा क्रॉस करते वक्त साइकिल सवार मजदूर चक्खन को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और ट्रक चालक को पकड़ लिया गया। लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को ट्रक चालक सौंप दिया गया। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही थी।