फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के ट्विटर पर अपलोड वीडियो की छानबीन में लगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर अपलोड हुए वीडियो की छानबीन में पुलिस लग गई है। वीडियो में दिखाया गया है कि सिकंदराराऊ क्षेत्र में दो युवतियों को भीड़ में शामिल युवकों द्वारा परेशान किया गया है, जिसे लेकर पुलिस पीड़ित युवतियों के परिजनों की तलाश में जुट गई है।

सिकंदराराऊ क्षेत्र में 15 दिन पहले एक बंद स्कूल में दो युवतियाें और दो युवकों के साथ गांव के कुछ लोगों ने देखा। वे मौके पर पहुंचे तो युवक तो भाग गए, लेकिन युवतियां गांव के लोगों ने पकड़ लीं। यहां पर युवतियों को भीड़ में शामिल लोगों द्वारा काफी परेशान किया गया, जिसका वीडियो बनाकर किसी व्यक्ति ने यूपी पुलिस के ट्विटर पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पुलिस मुख्यालय लखनऊ ने संज्ञान लेते हुए हाथरस पुलिस से इसमें क्या कार्रवाई हुई, इस बारे में ट्विटर पर ही पूछा। इसे लेकर पुलिस ने अपना कमेंट लिखा है कि पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। हालांकि पुलिस अब पीड़ित की तलाश में जुट गई।
---
वर्जन
पीड़ित की तलाश किए जाने को सिकंदराराऊ कोतवाल को निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित परिवार से बातचीत के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें