न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कुलियों द्वारा किए गए चक्का जाम से रेलवे को 2 करोड़, 76 लाख 2074 रुपये का नुकसान हुआ है। अप और डाउन की कुल 48 यात्री और मालगाड़ी चक्का जाम से प्रभावित हुई हैं।
हाथरस जंक्शन में रेलवे ट्रैक पर ऑल इंडिया रेलवे लाल वर्दी कुली यूनियन ने शुक्रवार को रेल रोको आंदोलन किया। आरपीएफ के अधिकारी हरिकेश मीना ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर कुल 48 यात्री और मालगाड़ी इस चक्का जाम से प्रभावित हुईं।
अप रूट पर 19 सवारी गाड़ी और 10 मालगाड़ी रुकी रहीं। इसी प्रकार डाउन रूट पर आठ सवारी गाड़ी और 11 माल गाड़ी चक्का जाम से प्रभावित हुईं। इस कारण रेलवे को दो करोड़, 76 लाख दो हजार 74 रुपये की आर्थिक हानि हुई है।