फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 2.28 लाख लूटे

Wed, 12 Apr 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद के मुरसान रोड पर ग्राम गोलपुरा के समीप मंगलवार को मध्याह्न करीब पौने दो बजे तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने बाइक सवार आलू कारोबारी से 2.28 लाख रुपये लूट लिए। बाइक सवार सादाबाद से मुरसान की ओर जा रहा था। 100 नंबर पर लूट की सूचना मिलने के बाद पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गईं।  बुधवार को पीड़ित ने  तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला विषी निवासी प्रमोद कुमार पुत्र कृपाल सिंह आलू का व्यापार करता है। वह अलीगढ़ जनपद के थाना गोंडा के गांव शेखूपुर के किसानों को बाइक से रुपये देने जा रहा था। पीड़ित के मुताबिक जैसे ही वह गांव गोलपुरा से आगे पहुंचा तभी सफेद रंग की एक अपाचे बाइक आए तीन लोगों ने हॉर्न दिया। इस पर उसने बाइक धीमी कर ली। इसके बाद बाइकर्स ने बराबर में आते ही उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद तमंचा दिखाते हुए बाइक पर टंगा 2.28 लाख रुपये से भरा बैग उतार कर ले गए।

75 हजार रुपये से भरा थैला पार
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अगसौली का रहने वाला एक व्यक्ति सिकंदराराऊ के डॉक्टर से दवा लेने आया था। डॉक्टर की दुकान से 75 हजार रुपये से भरा थैला दो युवकों ने पार कर दिया। थैला पार करने वाले सीसीटीवी कैद हो गए। पुलिस इस मामले में फुटेज खंगाल रही है।  
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर गांव निवासी श्याम सुंदर माहेश्वरी पत्नी कैलाश कुमारी को दवा दिलाने जीटी रोड स्थित डॉ. चंद्रप्रकाश के यहां आये थे। उन्होंने रुपयों भरा थैला बेंच पर रख दिया तथा दवा लेने लगे। चिकित्सक ने इस दौरान उन्हें दवा के लिए पर्चा लिखा। वे दवा लेकर भी आए। काफी देर जब वह चलने लगे तो थैले का ध्यान आया, लेकिन थैला बेंच पर नहीं था। श्याम सुंदर ने बताया कि वह पच्चीस हजार रुपया घर से लेकर आए थे तथा पचास हजार रुपया बैंक से निकाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्लीनिक पर लगा सीसीटीवी देखा तो पाया कि दो युवक थैला उठा कर निकले थे। फुटेज के आधार पर पुलिस  थैला उठाने वालों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें