फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी में सोमवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार शख्स की मौत हो गई जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बागला जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चंदपा पुलिस के मुताबिक आगरा से अलीगढ़ जा रहे बाइक सवार युवकों को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे आगरा के जगदीश पुरा इलाके के रहने वाले जितेंद्र पुत्र विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ बाइक पर मौजूद उनके साढ़ू किशनपाल पुत्र धर्म सिंह निवासी मीरपुर, अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जितेंद्र की मौत होने और उनके साथी किशनपाल के घायल हो जाने से अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हादसा किस तरह हुआ किसने इसे अंजाम दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी 100 की पीआरवी ने एंबुलेंस 108 की मदद से घायल किशनपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। चंदपा पुलिस ने जितेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र अपने साढ़ू किशनपाल के घर जा रहा था। उसकी एक छोटी बेटी है। जितेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। एसओ चंदपा रमाकांत पचौरी का कहना है कि जितेंद्र के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें