फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन की डिमांड पूरी न करने पर बैंक मैनेजर से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के सामने स्थित बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर से एक व्यक्ति ने अभद्रता की। हंगामे की आवाज सुनकर आए होमगार्ड से भी उस व्यक्ति द्वारा अभद्रता करने का आरोप है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और फिर उसका शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया।

अलीगढ़ रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक राकेश कुमार चौधरी का आरोप है कि एक व्यक्ति उनके पास आया और कर्ज मंजूर करने की मांग करने लगा। प्रबंधक ने उसको कर्ज नहीं देने की बात कही। आरोप है कि इतना सुनते ही वह आग बबूला हो गया और प्रबंधक से अभद्र भाषा में बात करने लगा।
विज्ञापन


बैंक परिसर में हंगामा होते देख वहां मौजूद एक होमगार्ड ने आरोपी को शांत किया तो आरोपी होमगार्ड से भी अभद्रता करने लगा, जिसके बाद वहां पर पहुंचे पुलिस कर्मी उसे पकड़ कर थाने ले गए। यहां पर उसका नाम पता पूछे जाने पर उसने पुलिस को रौब दिखाया कि वह अलीगढ़ चुनाव कार्यालय से है। काफी देर तक उसने अपना नाम पता ही नहीं बताया।
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने अपना नाम सौरभ भारद्वाज निवासी प्रकाश टेक्सटाइल्स बताया, जिसके बाद आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया। एडिशनल एसएचओ रवेंद्र यादव ने बताया कि एक व्यक्ति बैंक मैनेजर के साथ अभद्रता कर रहा था। उसे पकड़ कर डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है और फिर उसका शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें