क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव की लड़की को उसी के पड़ोसी पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। इसे लेकर पुलिस से शिकायत करते हुए लड़की की तलाश कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली हाथरस गेट के एक गांव की लड़की शुक्रवार को कपड़े खरीदने के लिए शहर आई थी, लेकिन वह देरशाम तक घर नहीं लौटी।
परिजनों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला, जिसके बाद परिजन कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे और लड़की के लापता होने की तहरीर दी। तहरीर में लड़की के पिता का आरोप है कि पड़ोस का युवक उसे अपने साथ ले गया है, क्योंकि पहले भी वह लड़की को फोन करता था। पुलिस ने तहरीर मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।