फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार कर साथ ले गई गुजरात पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कस्बा हाथरस जंक्शन स्थित इलाहाबाद बैंक के मैनेजर पर लोन देने में गोलमाल करने का आरोप है। गुजरात के अहमदाबाद से आई पुलिस मैनेजर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

इलाहाबाद बैंक की हाथरस जंक्शन शाखा के मैनेजर अजय कुमार वर्ष 2015-16 में अहमदाबाद गुजरात की शाखा में मैनेजर के पद पर तैनात थे। आरोप है कि यहां पर उन्होंने लोन के मामले में गड़बड़झाला किया है।
विज्ञापन


अहमदाबाद में इन पर 420, 406, 409 का मुकदमा भी दर्ज हुआ है। शनिवार को अहमदाबाद पुलिस हाथरस आई और फिर कोतवाली हाथरस जंक्शन में अपनी आमद कराने के बाद बैंक मैनेजर अजय कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ अहमदाबाद ले गई।
विज्ञापन


कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि इलाहाबाद बैंक के मैनेजर के खिलाफ 420, 406, 409 की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अहमदाबाद में तैनात रहते हुए लोन के नाम पर हेराफेरी करने का आरोप है, जिस पर आरोपी को गुजरात पुलिस अपने साथ पकड़ कर ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें