फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ निकाह, सजा रह गया दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव में निकाह न होने के कारण दूल्हा सजा का सजा रह गया और निकाह नहीं हुआ। दुल्हन पांच लाख रुपये जमा कराए जाने की बात पर अड़ी रही। गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका।

पिछले दिनों एक युवती ने पुलिस से शिकायत की थी कि एक युवक ने उसके साथ शादी का झांसा लेकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। यहां पर युवक पर यह भी आरोप लगाया गया कि वह युवती की किसी दूसरी जगह शादी नहीं होने दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों के समझाने पर दोनों की शादी की बात तय हो गई। लेकिन शादी से पहले ही दुल्हन ने एक बात का अडंगा डाल दिया, दुल्हन ने कहा कि उसे दूल्हे पर भरोसा नहीं है। पहले उसके नाम बैंक में पांच लाख रुपए डाले जाएं, तब वह शादी करेगी। हालांकि इसके बाद गांव के लोगों ने पंचायत भी बुलाई, लेकिन बात नहीं बन सकी और युवक बिना दुल्हन का दूल्हा सजा रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें