फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, अब कर रहा इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। मथुरा निवासी व्यक्ति पर एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। इसे लेकर पीड़ित ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला की शादी मथुरा में हुई। कुछ सालों बाद पति से विवाद के बाद अपने मायके आकर रहने लगी।

पीड़ित द्वारा लिखाई रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी मनोज कुमार निवासी मथुरा से उसकी जान पहचान हो गई। वह हाथरस भी आने जाने लगा। इसी बीच आरोपी व उसकी मां और दो अन्य ने आरोपी के साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर महिला उसके झांसे में आ गई। वर्ष 2014 से आरोपी शादी की बात का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन शादी की बात को टालता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी है कि सितंबर में मनोज हाथरस आया, उसके साथ दो व्यक्ति और थे। मनोज पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला ने बताया है कि उसने स्पष्ट कह दिया कि शादी करने का मन कभी नहीं था। जैसे चल रहा है वैसे ही चलने दे। यहां पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें