फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थतियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम ढिकुन्नी में गुरुवार रात युवक की घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने उसके शराब का लती होने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम ढिकुन्नी निवासी देवेंद्र (30) पुत्र टीकाराम का शव गुरुवार रात घर के कमरे में पड़ा मिला। भाई कैलाश ने बताया कि देवेंद्र गुरुवार शाम शिवपुरी तिराहे पर नशे की हालत में पड़ा मिला था। परिजन उसे वहां से घर ले आए और कमरे में लेटा दिया। शुक्रवार सुबह वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजन कमरे में गए। जहां वह मृत पड़ा मिला। कैलाश ने बताया कि देवेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह एक पैर से नि:शक्त था। मां के साथ रहता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें