फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती के लिए युवक का अपहरण,दो लाख की डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। शहर के तालाब चौराहे से स्कार्पियो में सवार कुछ लोग एक युवक को अगवा कर ले गए। सासनी के गांव तिलौठी का रहने वाला यह युवक हाथरस से मथुरा जा रहा था, तब उसे कुछ लोग स्कार्पियो में डालकर ले गए। अब उसके एवज में दो लाख की फिरौती मांगी जा रही है। उसके पिता ने इस सिलसिले में पुलिस को अवगत कराया है।

सासनी के गांव तिलौठी का रहने वाला युवक अरविंद पुत्र सुरेशचंद भागवत कथाओं में संगीत वादन करता है। सोमवार की सुबह वह भागवत के लिए हाथरस के तालाब चौराहे से मथुरा जा रहा था तो इसी दौरान कुछ स्कार्पियो सवार उसे वहां से अगवा कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह मथुरा नहीं पहुंचा तो उसके परिचितों को चिंता हुई। परिजनों को भी इसकी जानकारी हुई। बताते हैं कि अरविंद का एक भाई दिल्ली में रहता है। शाम को उसके भाई के पास अरविंद के फोन से ही फोन पहुंचा। इसमें उसकी रिहाई के बदले दो लाख की डिमांड की गई है। अरविंद के पिता ने इसकी मौखिक सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें