फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी जवान की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस

Thu, 28 Jun 2018 01:47 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसी जवान रामकिशोर तिवारी (53 वर्ष) निवासी नगला बिहारी सौरिख कन्नौज की मौत के मामले में आरोपी जवान केवल सिंह निवासी कानपुर के खिलाफ दर्ज हत्या की रिपोर्ट को अब गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया गया है। गौरतलब है कि मृतक के पुत्र पंकज नेे 24 घंटे पहले ही आरोपी जवान केवल सिंह के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन कोतवाली पुलिस ने बुधवार को इसे धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या के आरोप में दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुरदिलनगर में कैंप कर रही पीएसी आगरा की 15वीं बटालियन जवान रामकिशोर तिवारी की मौत सोमवार को उस वक्त हो गई थी, जब साथी जवान केवल सिंह की कारबाइन से मैग्जीन लोड करते समय गोलियां चल गई थीं। रामकिशोर तिवारी को चार गोलियां लगी थीं। घटना के बाद एसपी सुशील घुले समेत आला पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया था। 15वीं बटालियन आगरा की कमांडेंट दीपिका तिवारी और 38वीं बटालियन के कमांडेंट अनीस अहमद ने भी सिकंदराराऊ सीएचसी पर मामले की जानकारी ली थी। मंगलवार को आईजी पीएसी अमित चंद्रा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था और आरोपी जवान से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें