फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के मामले में वांछित को भाई के साथ नशीला पदार्थ बेचते हुए पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे वांछित आरोपी को भाई के साथ नशीला पाउडर बेचते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों भाई किला स्टेशन परिसर में नशीला पाउडर बेच रहे थे। दोनों के पास से 500-500 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद किया गया है।

कांशीराम कॉलोनी निवासी छोटू उर्फ लक्ष्मीनारायण और मुकेश पर पिछले वर्ष अप्रैल में 363, 366 का मुकदमा कोतवाली में दर्ज हुआ था। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद कोर्ट में पेश किया था। बयानों में लड़की के साथ दुष्कर्म की बात कही गई थी, जिसके बाद छोटू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, लेकिन छोटू अभी तक फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों भाई किला स्टेशन परिसर में नशीले पाउडर की बिक्री करते हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को वहां से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 500-500 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद किया गया है। एसएचओ प्रवेश राणा ने बताया कि दोनों भाईयों को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें