न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मथुरा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गए। इसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली हाथरस गेट के नगला दया निवासी धर्मेंद्र (29) पुत्र पूरन सिंह शहर से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। मथुरा रोड बौहरे वाली देवी मंदिर से पहले किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे धर्मेंद्र बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां पर सूचना के बाद पहुंचे परिजन उसे अलीगढ़ के किसी निजी अस्पताल में ले गए। अलीगढ़ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह शव को लेकर परिजन हाथरस पहुंचे। कोतवाली हाथरस गेट में वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।