फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की कुटिया में तोड़-फोड़ कर की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के गांव नगला बरी में बाबा की कुटिया में तोड़-फोड़ कर मारपीट करने का आरोप है। इसे लेकर बाबा ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बाबा शंकरदास निवासी नगला बरी का आरोप है कि नगला बिछिया निवासी नामजद नौ मार्च को कुटिया पर आए और तोड़-फोड़ की। आरोप है कि यहां पर लगी हनुमान की मूर्ति को खंडित करने का प्रयास भी किया गया। बाबा को जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर 10 मार्च की सुबह गांव के लोगों के सामने सुलह हो गई। आरोप है कि उसी दिन शाम को आरोपियों ने फिर से हमला बोल दिया। इस पूरे मामले में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर देते हुए बाबा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें