फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमनपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रमनपुर में जलभराव को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, यहां पर पथराव भी हुआ। जिसमें दो तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चार लोगों को शांति भंग में बंद किया।

शहर के मोहल्ला रमनपुर में जलभराव को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना आगे बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव होने लगा इससे वहां अफरा तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को पथराव की सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पथराव और मारपीट का मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


यहां से पुलिस ने हाजी नवाब, आसिफ, राशिद और पप्पू को गिरफ्तार किया। इन चारों को शांति भंग में बंद किया गया। वहीं पथराव में चुटैल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसआई विपिन कुमार ने बताया कि जलभराव को लेकर हुई मारपीट के मामले में चार लोगों को शांतिभंग में बंद किया है।
विज्ञापन

---

हाथरस। पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों ने मोहल्ले में जलभराव की समस्या का रोना रोया और काफी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शोर मचाते हुए नगर पालिका पहुंचे, यहां पर उन्होंने नारेबाजी करते हुए जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इन लोगों का कहना था कि महीनों से मोहल्ले में गंदा पानी भरा हुआ है लेकिन पालिका प्रशासन ने इसके समाधान की कोई व्यवस्था नहीं की है। इससे संक्रामक लोग फैलने का खतरा बना रहता है। बाद में अधिकारियों ने इन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और वापस भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें