फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपति बेचने का झांसा देकर लोगों से की लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति बेचने का झांसा देकर लोगों से की लाखों की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने संपत्ति बेचने के झांसा देकर लोगों से करीब 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी ठगी करने के लिए बैंक की फर्जी रसीद का भी इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के मोहल्ला शीतलगंज निवासी वादी गोपाल शर्मा ने बीते दिनों एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि 13 जून 2012 को उसने अपने परिचितों के साथ मिलकर आवास विकास कालोनी में एक व्यावसायिक भूखंड 25 लाख रुपये में तय किया था। दूसरे पक्ष के कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र विशंभर दास शर्मा निवासी देवीपुरा द्वितीय को इसकी एवज में 17 लाख रुपये बतौर बयाना दे दिए गए थे। 13 जून 2012 को दूसरे पक्ष के द्वारा रजिस्टर्ड अनुबंध करा दिया गया। आरोप है कि अनुबंध पत्र की शर्तों के अनुसार आरोपी कृष्ण कुमार शर्मा ने उपरोक्त संपत्ति को आवास-विकास परिषद से अपने नाम फ्री होल्ड नहीं कराया। जब प्रार्थी द्वारा उक्त संपत्ति को फ्री होल्ड कराने का अनुरोध किया गया तो आरोपी कृष्ण कुमार शर्मा ने आवास विकास परिषद के ड्यूज होना बताते हुए पांच लाख रुपये मांगे। इस पर सात दिसंबर 2015 को गवाहों के समक्ष कृष्ण कुमार शर्मा को पांच लाख रुपये दे दिए। एक सप्ताह बाद आरोपी कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा आठ लाख रुपये की एक बैंक रसीद देते हुए आवास विकास परिषद के खाते में रुपये जमा कर देने का दावा किया। बाद में बैंक से रसीद के फर्जी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में आरोपी कृष्ण कुमार शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें