फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक की तलाश के लिए टीम गठित

Sat, 02 Sep 2017 12:38 AM IST
ई-रिक्शा चालक की तलाश के लिए टीम गठित
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने 30 अगस्त से लापता ई-रिक्शा चालक की तलाश के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। कोतवाली के सादाबाद गेट चौकी इंचार्ज आशीष यादव के अलावा दो सिपाही और एक दरोगा को युवक की तलाश में लगाया गया है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला सिंघल का 20 वर्षीय सतीश पुत्र हरी सिंह दाऊजी मेले के मौके पर शहर में रिक्शा चलाने आया था। और 29 अगस्त को नवीपुर में अपने ताऊ बाबूलाल के यहां रुका था। 30 अगस्त की सुबह से वह लापता है। सतीश के पिता हरी सिंह की हालत बेहद नाजुक है। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश अपने परिवार में अकेला कमाने वाला है। परिजनों को उसके लापता होने से अनहोनी की आशंका सता रही है। गौर हो कि कांशीराम कॉलोनी निवासी अंकित भी इसी तरह लापता हुआ था और उसका शव कई दिन बाद पोस्टमार्टम हाउस के पास मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें