चिलकाना (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने गोकशी और पशु चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दस हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुखबिर से सूचना मिली, कि एक संदिग्ध व्यक्ति सुल्तानपुर बाईपास तिराहे पर खड़ा है। एसएसआई लोकेंद्र राणा तथा एसआई बिजेंद्र सिंह की टीम ने बाईपास रोड पहुंचकर उक्त संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम कल्लू उर्फ नसीम पुत्र फजला कुरैशी निवासी ग्राम दुमझेड़ा बताया, जो वर्तमान गांव चैनपुरा में रह रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि कल्लू पशु चोरी तथा गोकशी के मामलों में वांछित चल रहा था। उसके पास से 10 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। कल्लू अपने साथियों के साथ मिलकर पशु चोरी करने का काम करता था। कल्लू के खिलाफ थाना चिलकाना एवं थाना सदर यमुनानगर (हरियाणा) में भी गोकशी, पशु क्रूरता तथा पशु चोरी के कई मामले पंजीकृत है।