कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने इगलास रोड स्थित गांव से हरियाणा की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के पहुंचने से पहले की आरोपी मौके से फरार हो गया।
दरअसल, मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि रजनीकांत निवासी टुकसान गांव में अवैध शराब की बिक्री करता है। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती आरोपी दीवार कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के घर से आठ पेटी बोतल और एक पेटी पौव्वा ऑफिसर च्वाइस हरियाणा ब्रांड बरामद कीं।
एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि अवैध शराब बेचने वाला रजनीकांत मौके से फरार हो गया। उसके घर से नौ पेटी हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।