फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन से लापता युवती का शव कुंए में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव हैथा रघुनाथपुर में बुधवार की दोपहर कुएं में एक युवती का शव मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवती का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। जानकारी के अनुसार युवती सात दिन से लापता थी। शव कुएं में पड़े होने की खबर पर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव पहुंचकर उसका शव निकलवाया। इस संबंध में हैंथा रघुनाथपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र रमेश चंद्र ने कोतवाली में सात जून को अपनी बहन कृष्णा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस मामले की छानबीन ही कर रही थी तब तक युवती का शव मिल गया। इधर, युवती का शव मिलने से परिजनों में चीत्कार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें