न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तीन दिन पहले मायके में अपने पति को सोता छोड़कर एक विवाहिता लापता हो गई। उसकी तलाश करके परिजन थक गए तो पुलिस के पास पहुंचे। यहां पर तहरीर देकर महिला की तलाश करने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि सादाबाद निवासी युवक की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में ससुराल है। तीन जून को वह अपनी पत्नी को उसके मायके लेकर आया था। पत्नी ने उसे खाना खिलाया और फिर पति सो गया और पत्नी बाजार चली गई।
करीब एक दो घंटे बाद युवक की साली आई और उसने अपनी बहन के बाजार से न लौटने की बात कही, जिस पर युवक ने उसकी तलाश की, लेकिन देरशाम तक वह नहीं लौटी, जिसके बाद नाते-रिश्तेदारी में भी महिला की तलाश की गई, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग कहीं नहीं लगा है। अब परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश करने की मांग की है।