फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर चले जूता-चप्पल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन के दरियापुर में दो पक्षों में सोमवार की रात को हुई मारपीट के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर मंगलवार को महिलाओं में जूते-चप्पल चल गए। यहां पर दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को जैसे-तैसे शांत किया गया।

दरियापुर गांव में सोमवार की रात को पशु खरीदने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। इंतजार पुत्र साबुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने मौसिम, तारुख पुत्रगण आजाद, इमरान पुत्र शौकत अली, अशफाक पुत्र इबाव खां और हसीन पुत्र अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार की दोपहर को घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर दोनों पक्षों के लोग भी जमा हो गए। उनके साथ कुछ महिलाएं भी थीं, जोकि इमरजेंसी के बाहर जमा हो गईं। यहां पर महिलाओं के बीच रात को हुए विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। इस बीच दोनों ओर की महिलाएं चप्पल लेकर एक-दूसरे को मारने के लिए दौड़ीं। यहां पर हंगामा होने लगा। मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। इस बीच मारपीट के आरोपी अशफाक की तबियत खराब हो गई। इसके बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें