फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग महिला से की अभद्रता, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिव्यांग महिला से अभद्रता करने का मुकदमा कोतवाली सदर में कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है।परसारा अड्डा स्थित दिव्यांग स्कूल निवासी राजमाला पुत्री विशंभर सिंह ने ओमप्रकाश और उनके दोनों बेेटे बंटी व राजू निवासी बाग धन्नालाल, तरफरा रोड सहित पांच अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

राजमाला के अनुसार वह 90 फीसदी दिव्यांग हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति को देखते हुए जलेसर रोड स्थित रावत शिक्षा समिति द्वारा संस्था के गेट के सामने दुकान दे दी है। जिससे वह अपना खर्च चलाती हैं। राजमाला का आरोप है कि ओमप्रकाश व उनके परिवार दुकान की जगह को अपना बताकर कब्जा करने की फिराक में हैं। इसी बात को लेकर तीन दिसंबर 2018 को आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के अनुसार वह विश्व दिव्यांग दिवस के कार्यक्रम में थीं। तभी पता चला कि कुछ लोग दुकान में तोड़फोड़ कर, वहां निर्माण करा रहे हैं। जिस पर वह तत्काल वहां पहुंची। आरोप है कि आरोपितों ने उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। यही नहीं दिव्यांगता का मजाक भी उड़ाया। पुलिस ने थाने में नहीं सुनी तो उन्हें कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें