न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट के एक गांव में एक युवक ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की है। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
गांव में 23 मई की शाम को 12 साल की बच्ची रास्ते से गुजर रही थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के एक युवक ने बच्ची को दबोच लिया और अपने घर के अंदर खींच ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर वहां उसके परिजन आ गए। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।
मामले की शिकायत लेकर बच्ची के परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने आरोपी लालो के खिलाफ 354 का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित का कहना है कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।