क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
मोहल्ला मटकोटा में शुक्रवार की रात दस बजे दो एक मोहल्ले के दो युवकों को एक जगह बैठा देख मोहल्लों वालों ने पीटाई कर दी। उसके बाद पीड़ित पक्ष के लोग भी पहुंच गए फिर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए।
दोनों पक्षों में लगभग आधे घंटे तक मारपीट होती रही। इस दौरान एक पक्ष के लोग बंदूक भी निकाल लाए। हालांकि किसी ने फायरिंग नहीं की। मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं। खून भी निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को तितर-बितर किया। प्रकरण को लेकर कोतवाली में काई तहरीर नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार मटकोटा में शाम होते ही पड़ोसी मोहल्ले के कुछ युवक आकर बैठ जाते थे और छींटाकशी करते थे। जो लोगों को नागवारा गुजर रही थी। शुक्रवार की रात जैसे ही युवक आए लोगों ने उन्हें घेर लिया और रोज आकर बैठने का कारण पूछा। इस पर विवाद हो गया।
जिस पर मोहल्ले के लोगों ने उनकी पीटाई कर दी। पीड़ित ने जब अपने मोहल्ले में ये बातें बताई तो उधर से भी पूरे मोहल्ले के लोग आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सब एक दूसरे पर लाठी डंडा से प्रहार करने लगे। मारपीट होते ही मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पुलिस पहुंची तो मोहल्ले वालों ने पूरी बात बताई। पुलिस ने प्रकरण को लेकर तहरीर दने की कहा लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी। प्रकरण को लेकर कोतवाल डीके सिसोदिया ने बताया कि मारपीट तो हुई लेकिन कोई पक्ष कोतवाली नहीं आया।