फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबजव्रा बैंक के समक्ष मारपीट हंगामा।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर को केनरा बैंक की जीटी रोड शाखा से एक आढ़ती लाखों रुपये निकालने के बाद जब बैंक से बाहर सड़क पर आए तो पहले से रोड पर खड़े कई लोग उसे पीटने लगे। आढ़ती ने हल्ला मचाया तो भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को देखकर पीटने वाले भाग जाने में सफल गए।

बता दें कि आढ़ती जब्बार ने दस लाख से ज्यादा रुपये बैंक से निकाले और बैंक के बाहर आ गया। बाहर कुछ कस्बे के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी युवक आ गए और जब्बार से झगड़ा कर उसे पीटने लगे। मारपीट होते ही मौके पर भीड़ लग गई। जब्बार का आरोप है कि ये लोग उससे रुपये लूटना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस पहुंच गई और आढ़ती को कोतवाली पर ले आई। कोतवाल डीके सिसौदिया का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का था। लूट का कोई मामला नहीं था। अगर आढ़ती तहरीर देता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें