फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दी पत्नी को केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की रहने वाली महिला का उसके पति से कोर्ट में मामला चल रहा है। जिसे लेकर पति पर केस वापस लेने का दबाव बनाए जाने का आरोप है। पति पर महिला ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अलीगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवती की शादी सोरों निवासी युवक के साथ हुई थी, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। दो साल से महिला अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार को पति अपने कुछ साथियों के साथ महिला के घर में कूद गया और धमकी देने लगा कि अगर केस वापस नहीं लिया तो जान से मार देगा। जिस पर महिला ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मौके से पति को पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें