क्राइन न्यूज, अमर उजाला, (सादाबाद) हाथरस।
पीतल के गहने थमाकर सोने के जेवरात ठगने वाली एक युवती और एक महिला को सर्राफा कारोबारियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। कारोबारियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि 14 जनवरी को एक युवती और एक महिला सुभाष गली स्थित पवन गौड़ की कनक ज्वैलर्स की दुकान से सोने के चार जोड़ी टॉप्स और पवन बंसल की दुकान से सोने की जंजीर ठग कर ले गई थी।
इससे पहले दोनों ने प्रदीप गोयल और मनोज कालू की दुकान से भी अंगूठी और टॉप्स ठगे थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कारोबारियों ने दोनों को दबोचा। युवती ने अपने आप को नगला महामत गुड़ेरा थाना राया की रहने वाली बताया।
इनके पास से एक बिना नंबर की मोपेड़ भी बरामद हुई। मौके पर चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन बाल किशन गोयल, गीता गौड, बीके वर्मा आदि भी पहुंच गए।