फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुरा पर चौथी बार गैंगस्टर लगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


सट्टा माफिया चतुरा पर पुलिस तेजी से शिकंजा कसती जा रही है। एक किलो स्मैक के साथ पकड़े जाने पर जेल की हवा खा रहे चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा पर जल्द ही चौथी बार गैंगस्टर लगाया जाएगा। एसपी घुले सुशील ने हाल ही में अपने अधीनस्थ अधिकारियों को यह हिदायत दी थी कि जिले में किसी हाल में सट्टा नहीं हो। इसके बाद से पुलिस ने चतुरा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

गैंगस्टर की यह कार्रवाई चतुरा पर सदर कोतवाली में 18 जून को दर्ज किए गए मुकदमे के बाद की जा रही है। सट्टे की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। सट्टा माफिया चतुरा की करोड़ों की संपत्ति सीज करने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने खातीखाना स्थित एक मकान पर छापा मारा था। इस मकान में लाखों का सट्टा होने की खबर मिली थी।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान सट्टा माफिया चतुरा और उसका साथी अरविंद सुनार भाग निकले, जबकि चतुरा के दायां हाथ कहे जाने वाले बौबी ठाकुर समेत चार सटोरियों को पुलिस ने दबोच लिया था। कोतवाली पुलिस ने मौके से सट्टे की पर्चिंया, रजिस्टर और खाईबाड़ी में लगाए गए एक लाख तीन हजार रुपये भी बरामद किए थे।

सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि सट्टा माफिया चतुरा के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चतुरा के खिलाफ सदर कोतवाली में नए सिरे से मुकदमा दर्ज किया है। उस पर और उसके साथियों पर नए सिरे से गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह पूछने पर कि बीते साल ही चतुरा पर गैंगस्टर लगाया गया था, कोतवाल ने कहा, नए अपराध का मुकदमा दर्ज होने पर नए सिरे से गैंगस्टर की कार्रवाई की जा सकती है। मालूम होकि चतुरा पर अब तक 32 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। तीन बार गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है और दो बार गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें