फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दो बच्चों सहित किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


मुरसान क्षेत्र के गांव तमरली में एक महिला ने गृहक्लेश के चलते खुद और अपने दो बच्चों पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन आनन-फानन कुछ लोगों ने आग नहीं लगने दी और महिला को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। घटना को लेकर खासी चर्चा भी रही।

रविवार की सुबह मुरसान क्षेत्र के गांव तिमरली में पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के चलते महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया और अपने दो बच्चों के ऊपर भी केरोसिन डाल दिया। यह महिला जब आग लगाने ही वाली थी कि कुछ लोगों ने उसके हाथ से माचिस छीन ली और आग लगाने से रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने उसे समझा-बुझाकर शांत किया। मिट्टी का तेल जब बच्चों के शरीर पर पड़ा तो उनकी हालत बिगड़ गई। बाद में उनका उपचार भी कराया गया। घटना की इलाके में खासी चर्चा रही। वैसे पुलिस ने घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें