फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा लांक पर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन के गांव बहेटा में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से आठ बीघा गेहूं का लांक जल कर राख हो गया। बता दें कि झूलती बिजली की तार से निकलने वाली चिंगारी से आए दिन खेतों में आग लग रही है। क्षेत्र में रोजाना किसी न किसी खेत में आग लगने से गेहूं की फसलें जल रही है। शनिवार की दोपहर को बहेटा मेें लांक खेत में रखा था कि अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गेहूं के लांक के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन


इससे लांक में आग लग गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग उग्र रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों को भी सूचना लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष था। गेहूं का लांक जलने से काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें