फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी करने वाले पति समेत छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मूल रूप से बरेली निवासी एक महिला ने रुद्रपुर निवासी अपने पति पर धोखा देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डोरिया बरेली (यूपी) निवासी मनीषा का विवाह 15 वर्ष पूर्व भदईपुरा वार्ड 14 निवासी राकेश गंगवार से हुआ था। विवाह के एक वर्ष बाद उनकी एक बेटी हुई। कुछ समय बाद राकेश एक अन्य महिला लता के संपर्क में आया और प्रेम प्रसंग हो गया। मनीषा को मामले की जानकारी हुई तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। मनीषा का आरोप है कि बीती 26 फरवरी को राकेश ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और लता से दूसरी शादी कर ली। इसमें कौशल्या इंक्लेव निवासी भगवती, मीना देवी, अंजली, और आकाश ने राकेश की मदद की। राकेश की दूसरी शादी का पता चलने पर मनीषा ने पुलिस को राकेश के खिलाफ तहरीर सौंपी लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मनीषा ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने राकेश, लता, भगवती, मीना, अंजली और आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें