फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की जंजीर और बाइक की मांग को लेकर विवाहित की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में विवाहिता की हत्या के मामले में मृतका की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नवलपुर सहपऊ निवासी जुगल किशोरी पत्नी रामबिहारी गौतम ने थाने में अपनी मृतक बेटी के पति मनोज कुमार पुत्र कैलाशचंद्र, ससुर कैलाशचंद्र पुत्र उदयराम, सास अंगूरी देवी, देवर प्रमोद कुमार निवासीगढ़ वासदत्ता सादाबाद के खिलाफ को नामजद किया है।

रिपोर्ट में आरोप है कि उसके पति ने पुत्री कल्पना की शादी मनोज कुमार के साथ की थी। शादी में पति ने 10 लाख रुपये से अधिक खर्चा किया था। दान दहेज से उक्त लोग खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज में सोने की जंजीर, बाइक आदि की मांग करने लगे। जब उसने इसमें असमर्थता प्रकट की तो उक्त लोग कल्पना के साथ मारपीट करने लगे और उसे भूखा रखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पति व पुत्र ने कल्पना के पति और सास, ससुर देवर को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माने। मनोज ने षडयंत्र कर कल्पना के पेट में गोली मार दी थी, जिसकी सूचना गांव वालों के जरिए मिली। वह कल्पना को ले आए और उसका इलाज कराया गया, जिसके बाद कल्पना को मनोज व उसके परिजन फिर से बुलाकर ले गए। सितंबर माह में नामजदों ने फिर से कल्पना के साथ मारपीट की। दिवाली पर उसका बेटा रामबाबू कल्पना के घर पहुंचा तो पता चला कि दो माह पहले ही कल्पना की मौत हो चुकी है। आरोप है कि उसकी बेटी कल्पना को उक्त नामजदों ने हत्या कर शव को जला दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें