फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित के प्रश्र का उतर न बताने पर छात्रा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। हाथरस जंक्शन के एक स्कूल में गणित के सवाल का उत्तर न देने पर बच्ची को शिक्षक ने पीटा। इस बात की शिकायत लेकर बच्ची के पिता बीएसए दफ्तर पहुंचे।

दीपक कुमार सिसौदिया निवासी नगला हीरा की बेबी हाथरस जंक्शन के एक स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। दीपक का आरोप है कि उनकी बेटी को स्कूल के शिक्षक ने पीटा है। बच्ची ने बताया कि शिक्षक ने उससे गणित के सवाल का उत्तर पूछा, जिसे वह बता नहीं पाई। इसी बात से गुस्साए शिक्षक ने उसे डंडी से पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की शिकायत बच्ची ने अपने घर पर जाकर की तो पिता शिक्षक की शिकायत लेकर बीएसए दफ्तर पहुंचे। यहां पर बीएसए से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। बीएसए हरीशचंद्र का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इस बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें