फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पिलाई नशीली दवा, बारी बारी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। सहपऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ तीन लोगों ने घर में घुसकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने से पहले महिला को जबरन नशीली दवा खिलाई गई। महिला ने शोर मचाया तो मौके पर कई लोग आ गए, जिसके बाद यह चारों लोग धमकी देते हुए भाग गए। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक, राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजा गया है।

पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र में कहा कि उसकी शादी हो चुकी है और वह पिछले छह माह से अपने पिता के घर रह रही है। उसके पिता और भाई दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करते हैं। वह अपनी वृद्ध मां के साथ गांव में निवास करती है। छह दिसंबर की रात करीब 10 बजे जब मां बाहर प्लाट पर सो रही थी और वह खुद मकान के अंदर सो रही थी तो इसी दौरान गांव के चार लोग घर में घुस आए और इन लोगों ने जबरन उसे नशीली दवा पिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। चौथे व्यक्ति ने उसे तमंचे से डराया और धमकाया। चीखपुकार सुनकर मौके पर पड़ौसी आ गए, जिन्ह देखकर चारों लोग भाग गए। उसने इस घटना की जानकारी फोन पर अपने पिता और मां को बताई। पिता के वापस आने तथा लोकलाज की वजह से वह तुरंत थाने पर नहीं जा पाई। जब वह थाने पर गई तो उसकी रिपोर्ट नहीं ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें