फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने चौथी क्लास के छात्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। शहर के आगरा रोड स्थित एक विद्यालय के शिक्षक पर चौथी क्लास के बच्चे के साथ मारपीट करने का आरोप है। इस बात से गुस्साए परिजनों ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

किला गेट निवासी संदीप कुमार का बेटा धनेश कुमार आगरा रोड स्थित एक स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ता है। गुरुवार को बच्चा स्कूल पढने के लिए गया। यहां पर किसी बच्चे ने शिक्षक से कह दिया कि धनेश सिगरेट पीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस बात से गुस्साए शिक्षक ने धनेश को पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। इस बात की शिकायत लेकर बच्चे के बाबा स्कूल गए तो शिक्षक ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसी कारण बच्चे को लेकर उसका पिता कोतवाली पहुंचा और आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें