न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर के लोगों के दो शव वहीं पास ही सेंगर नदी में मिले थे। पोस्टमार्टम में इनकी मौत का कारण पानी में डूबना आया है।
उल्लेखनीय है कि राकेश पुत्र रामपाल सिंह और रामकुमार पुत्र रेवती निवासी जहांगीरपुर 25 दिसंबर की रात से गायब थे। परिजनों ने इस संबंध में कोतवाली हाथरस जंक्शन में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन इनका कोई सुराग कहीं नहीं मिला।
गुरुवार की दोपहर को गांव के लोगों ने सेंगर नदी में तलाश की तो दोनों के शव मिल गए। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस की मानें तो दोनों की मौत का कारण पानी में डूबना बताया जा रहा है।