फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की कई हाइप्रोफाइल वारदातों में शामिल रहा है भीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़ा गया भीमा शहर की कई हाइप्रोफा इल वारदातों में शामिल रहा है। कभी राजेश टोंटा गैंग का सक्रिय सदस्य रहा भीमा शहर में हरीश उर्फ कुल्लो पहलवान की हत्या में शामिल रहा है। इसके बाद वर्ष 2015 में हुए बृजेश मावी हत्याकांड में भी वह शामिल था।

उसकी इस मामले में पुलिस को तलाश थी। कई अन्य वारदातों में भी वह वांछित था। इसके अलावा उस पर भोला पहलवान व अन्य लोगों के साथ मिलकर 10 फरवरी को लक्ष्मण पहलवान व उसके साथी की हत्या का आरोप है। उस पर हाथरस व मथुरा में कई मुकदमे दर्ज हैं। उस पर पुलिस ने 35 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है भीमा का अपराधिक इतिहास
कोतवाली हाथरस गेट में मुअस 82/14 धारा 307, कोतवाली नगर जनपद मथुरा में मुअस 760/14 धारा 364/343/346/302/201 में दर्ज है। इस मामले में एसएसपी मथुरा द्वारा भीमा पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। कोतवाली हाथरस गेट में मुअस 910/18 धारा 307/336 और मुअस 11/19 धारा 147/148/149/302 में बांछित था। कोतवाली हाथरस जंक्शन में मुअस 73/19 धारा 307 और मुअस 74/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट और 304 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें