न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में भाभी के मोबाइल फोन पर फोन न करने की बात को लेकर मारपीट हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले आई।
बताया गया है कि कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक की भाभी के मोबाइल फोन पर वहीं का एक युवक फोन करता है। वह फोन करके लगातार परेशान कर रहा था। जिसके बाद युवक ने आरोपी के बारे में जानकारी की तो पता चलने पर फोन करने वाले से कहा कि वह आगे से फोन न करे।
यह बात आरोपी को अच्छी नहीं लगी। जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को अपने साथ कोतवाली ले गई। यहां पर भी आरोपी ने काफी हंगामा किया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए और आपसी सुलह कराने के लिए कुछ लोग पहल करने लगे।