न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव नौगांव में करंट से एक भैंस की मौत हो गई। भैंस को बचाने के चक्कर में 16 वर्षीय किशोर भी झुलस गया। गांव निवासी शिवराम गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि उसके घर के बाहर बिजली का पोल खड़ा है।
पोल के खेंच के तार से खेत की बेरीकेडिंग के तार टच हो रहे हैं, इस वजह से बेरीकेडिंग के तार में करंट उतर आया, जिससे उसकी भैंस तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
भैंस को बचाने के लिए आया उसका 16 वर्षीय भतीजा लक्की पुत्र रामनिवास भी झुलस गया। घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। लक्की का उपचार चिकित्सक से कराया गया।