न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। जिले में हो रहीं गोकशी की घटनाओं को लेकर पुलिस काफी गंभीर है। चंदपा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
थाना चंदपा क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले को लेकर पुलिस तभी से छानबीन में लगी हुई है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने कुछ लोगों को शक के चलते उठाया भी है। जिनसे चंदपा क्षेत्र की घटना को लेकर पूछताछ चल रही है।
अब देखना यह होगा कि आखिर वह लोग गोकशी करते हैं या नहीं, यह बात आने वाले दिनों में ही स्पष्ट होगी। कोतवाली हाथरस गेट एसएचओ योगेश सिरोही ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। अभी पूछताछ जारी है।